Skip to content

Welcome to our Website

+91-84737-68958

aydus@gmail.com

welcome to our website

यूपी में 45000 होमगार्ड भर्ती को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान, आपदा मित्रों को मिलेगी प्राथमिकता

UP Home Guard Bharti News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड की भर्ती को लेकर बड़ा ऐलान लिया है। 23 जनवरी को राज्य में ब्लैकआउट के बाद उन्होंने घोषणा की कि होमगार्ड भर्ती में आपदा मित्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर आपदा मित्रों को ट्रेनिंग भी दिलाई जाएगी। वर्तमान में 45 हजार होमगार्ड की भर्ती चल रही है।

SDRF के माध्यम से आपदा मित्रों की भर्ती प्रक्रिया बढ़ेगी

दरअसल, 23 जनवरी की रात राज्य के 75 जिलों में ब्लैकआउट और मॉकड्रिल हुई। सीएम योगी मॉकड्रिल के बाद लोगों को जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यूपी होमगार्ड भर्ती में आपता मित्रों को प्राथमिकता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘प्रदेश में SDRF के माध्यम से ‘आपदा मित्रों’ की भर्ती प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। आपदा मित्र के रूप में जो स्वयंसेवक कार्य करेंगे, उन्हें उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।’

होमगार्ड को आपदा मित्र के रूप में ट्रेंड किया जाएगा

सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान में 45 हजार होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया चल रही है और आवश्यक होने पर उन्हें आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में होमगार्ड स्वयंसेवक मौके पर राहत कार्यों में बड़ा सहयोग कर सकता है। हम सभी को इनके महत्व के प्रति जागरूक रहना चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘आज के समय में विकास तीव्र गति से बढ़ रहा है, टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है और इंफ्रास्ट्रक्चर आत्याधुनिक हुआ है। ऐसे में हाईराइज बिल्डिंग के में अगर कहीं अग्निकांड जैसी घटना हो जाए तो नागरिक सुरक्षा संगठन या आपदा मित्र फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में कैसे योगदान दे सकते हैं, इसके लिए रेगुलर मॉकड्रिल जरूरी है। उन्होंने कहा यह एक अच्छा प्रयास है और इसे निरंतर हमारी प्रैक्टिस का हिस्सा बनाना चाहिए।’

सीएम योगी कहा कि अब नागरिक सुरक्षा संगठन केवल शांति काल में पर्व और त्योहारों तक सीमित नहीं है। त्योहार, बाढ़ या अन्य आपदा, कोई दुर्घटना-घटना, बड़े आयोजन में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की भी जिम्मेदारी नागरिग सुरक्षा संठन की होगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर देश पर दुश्मन द्वारा युद्ध थोपा गया हो तो युद्धकाल जैसे हालात में समाज की व्यवस्था संभालने में नागरिक सुरक्षा संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इस मॉकड्रिल के माध्यम से यह क्षमता आज दिखाई गई है।

बता दें कि इस बार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRBPB) होमागार्ड भर्ती आयोजित कर रहा है। बोर्ड के अनुसार, कुल पदों की संख्य 45000 है, जिसके लिए उम्मीदवारों को 17 दिसंबर 2025 तक आवेदन करने का मौका दिया गया था। इसमें महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

यूपी होमगार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) शामिल है। लिखित परीक्षा –जनरल नॉलेज के 100 सवाल होंगे, प्रत्येक सवाल एक नंबर का होगा और परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। लिखित परीक्षा में कम से कम 25 नंबर लाने जरूरी हैं, वरना अगले राउंड के लिए असफल माने जाएंगे। भर्ती से संबंधित ताजा जानकारी के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *